Couple in relationship counseling
Marriage Life

रिश्तों में अवास्तविक अपेक्षाएं
– शादीशुदा जीवन में बिखराव का कारण बनती है

सही नजरिया अपनाएं — रिश्ते में सच्ची शांति और प्रेम पाएं

आज के इस भौतिकवादी परिवेश में, रिश्तों में अक्सर तनाव बने रहना एक आम बात हो गई है। खासकर शादीशुदा जीवन में छोटी-छोटी बातों से शुरू होने वाले मतभेद कब मन के भेद बन जाते हैं पता ही नहीं चलता, और ये मन के भेद धीरे-धीरे बड़े विवादों का रूप धारण कर लेते हैं।

इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है — अवास्तविक अपेक्षाएं।

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग अपने जीवनसाथी से ऐसी उम्मीदें रखते हैं, जो उनकी क्षमता, परिस्थितियों या वास्तविकता से मेल नहीं खाती। हमेशा ऐसा महसूस करना कि —

  • हर परिस्थिति में हमारा पार्टनर परफेक्ट व्यवहार करे
  • हमेशा पहले हमारी इच्छाओं को प्राथमिकता दे
  • बिना बताए हमारी हर feeling समझ जाये
  • और न जाने क्या-क्या…

आजकल सोशल मीडिया, फिल्मों और समाज में दिखाए जाने वाले "परफेक्ट रिलेशनशिप" के कारण लोगों के मन में एक काल्पनिक छवि बन जाती है। जिसके कारण लोग सोचते हैं कि उनका पार्टनर भी वैसा ही होना चाहिए जैसा उन्होंने कल्पना की है।

लेकिन हकीकत में ऐसा होता नहीं — हर व्यक्ति अलग होता है — उसकी सोच अलग होती है, उसकी भावनाएं अलग होती हैं, और व्यवहार करने का तरीका भी अलग-अलग होता है।

अपेक्षाएं बदलने की जरूरत है, न कि अपने पार्टनर को।

— Deepak Life Solution

इसके दुष्परिणाम

1
निराशा बढ़ना

जब उम्मीदें पूरी नहीं होतीं, तो जीवन में निराशा बढ़ने लगती है।

2
शिकायत की आदत

हर छोटी-छोटी बातों पर एक-दूसरे से शिकायत करने की आदत बन जाती है।

3
भावनात्मक दूरी

धीरे-धीरे दोनों के बीच भावनात्मक दूरियां बढ़ने लगती हैं।

4
बड़े विवाद

छोटी-छोटी बातें बड़े विवाद का रूप ले लेती हैं।

5
प्यार में कड़वाहट

समय के साथ प्यार कड़वाहट में बदल जाता है।

6
तनाव का माहौल

घर में हमेशा तनाव का माहौल बना रहता है।

सही नजरिया क्या हो

1
स्वीकार करें

अपने पार्टनर को उसकी अच्छाइयों और कमियों सहित स्वीकार करें।

2
वास्तविक उम्मीद रखें

जो संभव हो, वही उम्मीद करें।

3
भावनाएं व्यक्त करें

अपनी जरूरतों और भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करें, चाहे वह मुद्दा कोई भी क्यों न हो।

4
तुलना न करें

अपने रिश्ते की तुलना दूसरों से न करें।

5
आपसी बात करें

हर समस्या का समाधान आपसी बात के द्वारा निकालने का प्रयास करें।

6
तारीफ और सुधार

एक-दूसरे की अच्छाइयों की तारीफ करें और गलती की साथ मिलकर समझा करें — यही रिश्ते को मजबूत बनाता है।

रिश्ते में सुधार लाने के लिए जरूरी है कि दोनों पार्टनर अपनी अपेक्षाओं की समीक्षा करें। खुद से यह सवाल पूछें —

"क्या मेरी उम्मीदें वाजिब हैं?"

अगर जवाब "नहीं" है, तो अपेक्षाएं बदलने की जरूरत है, न कि अपने पार्टनर को।

जब हम अवास्तविक अपेक्षाओं को छोड़कर वास्तविकता को अपनाते हैं, तभी रिश्तों में सच्ची शांति, प्रेम और स्थिरता आती है और जीवन सार्थक होता है।

और अंत में — Deepak Life Solution का एक ही मकसद है — रिश्तों में बढ़ते बिखराव और असंतोष को कम करना।

पिछला Article सभी Articles देखें

क्या आपकी अपेक्षाएं रिश्ते को
तकलीफ दे रही हैं?

Book a free session and take the first step toward a stronger, healthier relationship.

Chat with Deepak